Jupiter-transit-2022-lucky-sign

गुरु राशि परिवर्तन 2022: इन राशि वालों के लिए हो सकता है सबसे लकी, हर क्षेत्र में सफलता

नए साल में गुरु बृहस्पति मीन राशि में करेंगे प्रवेश, नया साल इन राशि वालों के लिए हो सकता है सबसे लकी, हर क्षेत्र में सफलता;-

गुरु राशि परिवर्तन 2022: 13 अप्रैल 2022 में ये ग्रह अपनी स्वराशि मीन में प्रवेश करेगा और 22 अप्रैल 2023 तक यहां मौजूद रहेगा। जानिए इस ग्रह का राशि परिवर्तन किन राशियों वालों के लिए लाभकारी साबित होगा।

गुरु गोचर 2022: ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति को लाभकारी ग्रह माना जाता है। ये ग्रह शिक्षा, विवाह, भाग्य, धन, आध्यात्मिकता आदि का कारक होता है। जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है वे लोग समाज में काफ़ी सम्मान पाते हैं। बृहस्पति ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में करीब 1 साल का समय लेता है। 13 अप्रैल 2022 में ये ग्रह अपनी स्वराशि मीन में प्रवेश करेगा और 22 अप्रैल 2023 तक यहां मौजूद रहेगा। जानिए इस ग्रह का राशि परिवर्तन किन राशियों वालों के लिए लाभकारी साबित होगा।

वृषभ राशि: इस राशि वालों के लिए गुरु का गोचर काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इनकम में बढ़ोतरी के जबरदस्त आसार दिखाई दे रहे हैं। नौकरी और व्यापार दोनों के लिए समय अच्छा है। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। छिपे स्रोत से आमदनी करने से बचें। इस अवधि में आपके कई नए संबंध बनेंगे जिनसें भविष्य में लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे।

मिथुन राशि: इस राशि वालों के लिए गुरु ग्रह का गोचर काफी लाभकारी साबित होगा। पेशेवर जीवन में आपको तरक्की मिलेगी। मिथुन राशि के जातक इस दौरान समाज के कुछ प्रभावशाली लोगों से नए संबंध स्थापित कर सकते हैं। जो जातक नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए भी यह समय अनुकूल रह सकता है। इस दौरान हर काम में आसानी से सफलता मिलने के आसार रहेंगे।

कर्क राशि: इस राशि वालों के लिए भी गुरु का गोचर अच्छे परिणाम देने वाला साबित होगा। आय में बढ़ोतरी के प्रबल आसार हैं। संपत्ति की खरीदारी करने में आप सफल रहेंगे। भाग्य का आपको हर काम में साथ मिलेगा। नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल रहेगा।

सिंह राशि: नया साल इस राशि वालों के लिए भी काफी शुभ रहने वाला है। हर क्षेत्र में अच्छी सफलता हासिल करने में आप सफल रहेंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। करियर में उन्नति मिलेगी। ऑफिस में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है।

तुला राशि: इस राशि वालों के लिए 2022 बेहद ही खास रहने वाला है। आपके सभी सपने पूरे होंगे। हर काम में भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन से सैलरी में अच्छी ग्रोथ होने के आसार रहेंगे। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। लव लाइफ के लिए भी ये साल शानदार साबित होगा।

मकर राशि: इस राशि वालों के लिए भी नया साल काफी अच्छा साबित होने वाला है। नई नौकरी मिलने के प्रबल आसार रहेंगे। कार्यस्थल पर आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नए काम की शुरुआत भी इस साल कर सकते हैं। अटके हुए काम पूरे होंगे। पैसों की बचत कर पाने में आप सफल रहेंगे।

कुंभ राशि: इस राशि वालों के लिए भी गुरु का गोचर शानदार रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आमदनी में बढ़ोतरी के प्रबल आसार हैं। आपको अपनी पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। इस अवधि में आपको अपने सभी प्रयासों का सकारात्मक फल प्राप्त होने के आसार रहेंगे। यदि आप परियोजनाओं में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है।

Leave a Reply